पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। बीकानेर से मुंबई जा रहे कुरकुरे से भरे कंटेनर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हाईवे पर चलते कंटेनर से अचानक लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने समय पर कंटेनर को सर्विस लेन में खड़ा कर खुद सुरक्षित उतरकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही सांडेराव थाने के सीआई श्यामराज सिंह चारण ने एएसआई किशन सिंह को मय जाप्ता मौके पर भेजा। साथ ही रानी और फालना से दमकल को बुलाया गया। केबिन पूरी तरह जला, पीछे के हिस्से तक फैली आग दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल चुका था। आग पीछे के हिस्से तक फैलने से कुरकुरे के कई बॉक्स भी जल गए और कुछ बॉक्स सड़क पर गिर गए। यातायात नियंत्रित, स्थिति सामान्य पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। आग बुझने और कंटेनर हटाने के बाद स्थिति को सामान्य कराया गया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


