कोटा में जल्द चलेंगी 100 ई बसें:अभी बस स्टॉप का निर्माण कार्य जारी,40 चार्जिग पॉइंट लगेंगे

कोटा में प्रदूषण कम करने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट के रूप में ई बसे चलेंगी। इसके लिए ई बस स्टॉप बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत कोटा में करीब 100 ई बसें आनी है। पहले इनकी संख्या 50 ही थी। लेकिन बाद में बजट में इनकी संख्या दोगुनी कर दी गई थी। कोटा समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इस साल में ई बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है। ई बसों के लिए बस स्टॉप का काम सुभाष नगर में किया जा रहा है। रंगबाड़ी रोड पर निजी बस स्टैंड के पास ही करीब 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर इसका निर्माण काम चल रहा है। यहां एक साथ 40 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। बस स्टॉप पर एक साथ 100 ई-बसों के खड़ा होने के लिए प्लेटफार्म, शेड व चार दीवारी बनाई गई है। साथ ही तीन प्रशासनिक भवन बनने है। जिनमें से दो भवनों का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक भवन का काम होना है। वहीं पानी की टंकी का भी निर्माण पूरा होने वाला है। रूडसिको के सहायक अभियंता रुचिर ने बताया कि ई बसों का संचालन कोटा बस सर्विस लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। बस स्टॉप के लिए केडीए की तरफ से जमीन दी गई है। केडीए बनने के बाद शहर की सीमा में हुए विस्तार को देखते हुए केडीए सीमा तक के सभी 20 रूट तय किए गए हैं। जहां इन बसों का संचालन किया जाएगा। जिनमें बूंदी रोड पर तालेड़ा व शम्भूपुरा तक, कैथून तक और बंधा धर्मपुरा व आंवली रोजझी तक समेत ऐसे सभी स्थान जहां लोग रह रहे हैं। वहां तक इन बसों की पहुंच आसान बनाई जाएगी। केन्द्र के स्तर पर ई बसों की खरीद का टेंडर तो हो चुका है। बसें कोटा आने के लिए तैयार भी हैं। जैसे ही चार्जिंग स्टेशन व इंफ्रा स्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। उसके बाद बसें चलाई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *