पाली में केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की मौत:परिजन बोले- केमिकल के कारण तबीयत बिगड़ी और जान गई; 2 साल पहले हुई थी शादी

पाली में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को 21 साल के मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में केमिकल के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वही पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार शाम को शव परिजनों को सौंपा। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। केमिकल से तबीयत बिगड़ने का आरोप पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर पाली शहर के मस्तान बाबा क्षेत्र निवासी दिनेश पुत्र भूराराम बंजारा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसका 21 साल का भाई दिलीप बंजारा पुत्र भूराराम बंजारा हमेशा की तरह सोमवार को फैक्ट्री गया था। जहां काम करने के दौरान केमिकल के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और परिचित बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने शाम को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *