पाली में कॉलेज गर्ल्स के साथ लेक्चरर ने किया गरबा:हिन्दी-गुजराती गरबा गीतों पर झूमी स्टूडेंट्स, बेस्ट डांस परफॉर्मेंस को दिए गिफ्ट

पाली शहर के बांगड़ कॉलेज में मंगलवार दोपहर को सांस्कृतिक समिति के देखरेख में कॉलेज गर्ल्स की ओर से हॉल में गरबे का आयोजन किया गया। जिसमें गर्ल्स ने गुजराती गरबा ड्रेस में सजी गर्ल्स ने गुजराती-हिन्दी गरबा गीतों पर जमकर डांस किया। आलम कुछ ऐसा था कि उनके साथ मेहमान और कॉलेज लेक्चरर भी डांस कर माहौल बना दिया। आयोजन को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट डांस परफॉर्मेंस का प्रथम इनाम रेणुका, द्वितीय कुसुम और तृतीय पुरस्कार रवीना सांखला को दिया गया। बेस्ट ड्रेस का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी, द्वितीय पुरस्कार हंसिका को दिया गया। इसी तरह बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार साक्षी एंड ग्रुप ने जीता। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में डॉ.प्रतिभा गर्ग, रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला और एडवोकेट प्रियंका जोशी मौजूद रहे। जिन्होंने छात्राओं में पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ.रश्मि त्रिवेदी ,डॉ. प्रीति एवं भावना ने मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ.संगीता आर्य, डॉ मनीष औदिच्य ,डॉ उषा व्यास, विश्व मैत्री शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.आशा मूंदड़ा ने किया। कोरियोग्राफर कमलेश जोशी की देखरेख में छात्राओं ने डांस की प्रेक्टिस के बाद मंगलवार को प्रस्तुति दी। फोटो में देखे कार्यक्रम की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *