पाली में गुरुवार से शहरवासिसयों को सर्दी से कुछ राहत नसीब हुई। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई। वही शहर में सुबह के समय हल्का कोहरा आज भी छाया नजर आया। सुबह के समय सर्दी का असर तेज होने के चलते वॉकिंग पर निकलने वाले लोग भी गर्म कपडों में लिपटे नजर आए। चाय की थड़ियों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलाव लगाए जा रहे है। जहां लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव ताप सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। सुबह के समय 11 KM प्रति घंटे की स्पीड से सर्द हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार पाली शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। तापमान में हुई बढ़ोत्तरी से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात होने की संभावना है। पाली में दिखने को मिला रहा हीट अरबन आईलैंड
पिछले कुछ सालों में पाली शहर में बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है। घने शहर में और ऊंची इमारतों वाले इलाकों और खुले इलाकों, कम आबादी वाले इलाकों के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसे हीट अरबन आईलैंड कहते है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बड़ी इमारतों के कारण हवाएं रूक जाती है। ऐसे में उन इलाकों में सर्दी कम पड़ती है।


