पाली में क्रिसमस सेलिब्रेशन एण्ड विंटर कार्निवल आयोजित:स्टूडेंट ने किया खूब इंजॉय, झूला झूले, सिंगिंग-डांस का दिखाया हुनर

पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित सेंटपॉल स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन एण्ड विंटर कार्निवल आयोजन किया गया। स्कूल के स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स खूब इंजॉय किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिसमस समारोह से हुआ। जिसमें विभिन्न हाउस के स्टूडेंट के बीच कैरोल सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्टूडेंट ने अपने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके बाद विंटर कार्निवल का उद्घाटन आर.सी. डायोसिसन एजुकेशन सोसाइटी, अजमेर के उपाध्यक्ष फादर लॉर्डु जोसेफ और स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेविड जॉन ने किया। फूड स्टॉल पर चखें व्यंजन
विंटर कार्निवल के तहत स्वादिष्ट व्यंजनों के कई फूड स्टॉल लगाए गए। जिनमें मंचूरियन, मसाला डोसा, पाव भाजी, इडली, दिल्ली चाट, आइसक्रीम आदि प्रमुख रहे। जिसका स्वाद चखते स्टूडेंट नजर आए। मनोरंजन के लिए यहां ऐम द टारगेट, फिशिंग गेम, फायर द टायर, वन मिनट गेम, हाऊजी, कार रेस आदि उपलब्ध रहे। सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी
यहां कई सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। जहां स्टूडेंट और उनके परिजन भी फोटो-सेल्फी लेते नजर आए। मेले में स्टूडेंट के लिए झूले भी लगाए गए। गिफ्ट में स्पोर्ट्स साईकिल, होम थिएटर
मेले में लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। जिसमें 30 आकर्षक पुरस्कार निकाले गए। जिनमें स्पोर्ट्स साइकिल, होम थिएटर, टेडी बियर सहित कुल 30 पुरस्कार भाग्यशाली स्टूडेंट को दिए गए। ‘म्यूजिक ऑन डिमांड’ पर किया इंजॉय
‘म्यूजिक ऑन डिमांड’ कार्यक्रम में स्टूडेंट ने खूब आनंद लिया। साथ ही घुड़सवारी की सुविधा भी स्टूडेंट के लिए विशेष आकर्षण रही। प्रधानाचार्य फादर डेविड जॉन ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए शिक्षकों के अथक प्रयासों की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *