ब्यावर के 49 हजार 636 किसानों को मिली सहायता राशि:राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सीधे बैंक खातों में राशि हस्तांतरित

राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेड़ता सिटी में ‘उन्नत खेती–समृद्ध किसान’ राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का सजीव प्रसारण ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें किसानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ब्यावर जिले के 49,636 किसानों को कुल 23,27,92,451 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इस पहल से किसानों को पारदर्शी और त्वरित आर्थिक सहायता सुनिश्चित हुई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं, कृषि नवाचारों तथा कृषि विकास से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन में वर्तमान सरकार के दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही, कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक बैंक पासबुक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम किसानों के लिए नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और सहयोग को समझने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। इससे ‘उन्नत खेती और समृद्ध किसान’ के संकल्प को नई दिशा और मजबूती मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *