पाली में खाना बनाते समय झुलसी महिला:चूल्हा जलाते समय आग केमिकल डालने से आग अचानक कपड़ों में लगी

पाली में एक महिला खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी पर केमिकल डालकर आग लगा रही थी। इस दौरान आग अचानक भभक और महिला के कपड़ों में आग लग गई। जिसे गंभीर हालत में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के केशव नगर में रहने वाली 30 साल की मधु पत्नी कानाराम शुक्रवार शाम को घर पर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। लकड़ियों पर केमिकल ज्यादा पड़ने से आग भभक कर उसके कपड़ों में लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर पति दौड़कर आया और पानी डालकर आग बुझाई। तुरंत इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां ट्रोमा वार्ड में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *