पाली में एक घर के बाहर रखी बाइक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फैटेज में 3 संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस उस फुटेज की मंद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के सिंधी कॉलोनी वेंकटेश मंदिर रोड निवासी विष्णु शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर पड़ी थी। 2 दिसंबर की रात को अज्ञात लोग उसे चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर बाइक को ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित को रिपोर्ट ली और सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की।


