CM भजनलाल शर्मा का आज श्रीगंगानगर दौरा:गाजर मंडी-फिरोजपुर फीडर के रिलाइनिंग कार्य की रखेंगे नींव; गंगनहर किनारे होगी जनसभा

CM भजनलाल शर्मा आज एक दिवसीय श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM यहां साधुवाली गाजर मंडी और फिरोजपुर फीडर के रिलाइनिंग कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गंगनहर किनारे गाजर मंडी में आयोजित ‘गंगनहर शताब्दी’ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार सुबह जिला प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने साधुवाली गाजर मंडी व फिरोजपुर फीडर का जायजा लिया। साधुवाली गाजर मंडी में गंगनहर किनारे पांडाल बनकर तैयार है, जहां से सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम का हेलिकॉप्टर पांडाल से करीब 150 मीटर पूर्व दिशा में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर उतरते ही सीएम सबसे पहले पांडाल के पीछे बने सेफ हाउस में जाएंगे और वहां से स्टेज पर एंट्री करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरा रूट सील किया गया है। यह रहेगा ट्रैफिक रूट पुलिस लाइन से लेकर साधुवाली गंगनहर पुल तक रास्ता पूरे दिन बंद रहेगा। सभा में शामिल होने वाले वाहन जिला मुख्यालय से मीरा चौक से एसएसबी रोड होते हुए तथा चहल चौक से नाथांवाला बाइपास से कालूवाला पुल होकर साधुवाली बाइपास से सभा में जाएंगे। चौपहिया व दुपहिया वाहन साधुवाली नहर पुल से नहर किनारे होते हुए पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे व सभा समाप्त होने के बाद कच्चे रास्ते से नहर पुल से लौटेंगे। पंजाब से शहर में इंट्री गुमजाल की तरफ से जिला मुख्यालय आने वाले सभी वाहन साधुवाली बाइपास-कालूवाला होकर एसएसबी रोड टी प्वाइंट मीरा चौक पहुंचेंगे। बसें मीरा चौक से चहल चौक, जस्सासिंह मार्ग होकर बस स्टैंड जाएंगी। हिंदुमलकोट रोडः जिला मुख्यालय से हिंदुमलकोट रोड होकर आवागमन करने वाले सभी वाहन मल्टीपर्पज के निकट आरयूबी से होकर तीन पुली, हिंदुमलकोट रोड, भारतमाला रोड होकर साधुवाली चेकपोस्ट पुल होकर पंजाब सीमा में प्रवेश करेंगे। सीएम के दौरे का रूट चार्ट (5 दिसंबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *