पाली में चचेरी बहनों के सामने डूबा भाई:नदी के बहाव में नहाते समय गहरे पानी में गया, बचाने गए तब तक बह गया था

पाली में एक 12 साल का लड़का अपनी दो बहनों के सामने डूब गया। बहनें बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक वह नदी के बहाव में बह चुका था। मामला जिले के रोहट उपखंड के जेतपुर थाना क्षेत्र के सिराणा गांव में शुक्रवार की है। मनोहर चचेरी बहनों पूजा और ममता के साथ बाकली बांध के बहाव क्षेत्र में गया था, इसी दौरान ये हादसा हो गया। भाई को डूबता देख गांव वालों को बुलाया लेकिन तब तक मनोहर डूब चुका था। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। दोनों बहने किनारे बैठ कपड़े धो रही थी जानकारी के अनुसार मनोहर की दोनों बहने पूजा और ममता बहाव क्षेत्र के किनारे बैठ कपड़े धो रही थी। इस दौरान मनोहर नहाने के लिए पानी में उतर गया। वह किनारे से आगे जाने लगा तो बहनों ने उसे टोका। लेकिन, कुछ देर बाद वह जैसे ही किनारे से आगे बढ़ा गहरे पानी में चला गया। मनोहर पूजा और ममता के सामने डूबने लगा। इस पर दोनों बहनें जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बचाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों बहनें गांव में दौड़कर आई, जहां गांव वालों और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन पहुंचे तब तक मनोहर डूब चुका था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच रेस्क्यू शुरू किया और शव को बाहर निकाला। टीम में शामिल गणपत डूडी, रामलाल, भजनलाल, महेन्द्र जाजड़ा, प्रेमचंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस रेस्क्यू को किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *