पाली में चलती ट्रेन से नीचे गिरा साधु:पांव के हुए दो टुकड़े, हॉस्पिटल में उपचार जारी

पाली में चलती ट्रेन से एक साधु नीचे गिर गया। हादसे में पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसके पैर के दो टुकड़े हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के एक मठ से रविन्द्र देवनाथ चेला सुखदेव नाथ ट्रेन से पाली की तरफ आ रहा था। रविवार रात को फालना के निकट बाथरूम करने के लिए उठा। इस दौरान अंसतुलन बिगड़ने से ट्रेन के नीचे गिर गया। हादसे में उसका एक पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे पैर के दो टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर जीआरपी साधु को उपचार के लिए फालना हॉस्पिटल ले गई। जहां से उसे रेफर किया गया। देर रात को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *