पाली में चार पुलिसकर्मी निलंबित:ड्यूटी में बरती लापरवाही, तस्कर को मिला फायदा

पाली में शुक्रवार शाम को एसपी आदर्श सिधु ने एक आदेश जारी कर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। है। जिनमें दो हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल है। चारों के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसपी ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच कर रहे ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि देसूरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल, कॉन्स्टेबल बंशीलाल, सादड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश, कॉन्स्टेबल नन्छूराम को एसपी आदर्श सिधु ने गंभीर शिकायत मिलने के बाद निलंबित किया है। चारों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। बता दे कि सदर थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ जोधपुर निवासी तस्कर धीरेन्द्र को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था। ASP बोले – गंभीर शिकायत मिलने पर की कार्रवाई मामले में ASP विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि चोरों पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती और जिसका फायदा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक को मिला। इसकी शिकायत मिलने पर इन्हें जांच चलने तक निलंबित करने की कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *