लोहावट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.25 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में अयुबदीन पुत्र अब्दुल खां मेहर निवासी चेनपुरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। थाना प्रभारी हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेनपुरा सरहद में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपी अयुबदीन के कब्जे से स्मैक बरामद होने के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ लोहावट पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


