पाली में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस जांगिड़ समाज की ओर से मनाया गया। शहर के वीडी नगर और प्यारा चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह अभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जांगिड़ समाज के लोग मौजूद रहे। उसके बाद वीडी नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें समाजबंधुओं ने आहुतियां दी। इस मौके भगवान विश्वकर्मा की महाआरती की गई। उसके बाद औजार का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जांगिड़ समाजबंधुओं ने अपने औजार का विधिवत रूप से पूजन किया।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भंवरलाल आसदेव, सेवा समिति संरक्षक भंवरलाल धुंधरिया के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। जांगिड़ सेवा समिति अध्यक्ष रामचंद्र पिड़वा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर विशेष रूप से जांगिड़ समाजबंधु जो लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम करते है वे अपने औजारों का पूजन करते है। क्योंकि इन औजारों की मदद से ही वे बेड, कुर्सी, वॉर्डरोब सहित लकड़ी के फर्नीचर बनाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
कार्यक्रम में सेवा समिति सचिव मधुसुदन बुढल, कोषाध्यक्ष पारसमल बुड़ल, प्रचार मंत्री अमरचंद बुढल, घेवरचंद सायल, महिला मंडल की राजरानी, तरूणा, सुखिया देवी, नवयुवक मंडल से सुरेश इन्द्रानिया, केवल नागल, गंगाराम नागल, तुलसीराम दायमा, देवाराम जयपाल, सुरेश किंजा, गजेन्द्र किंजा, विजय ओसतवाल, बजरंग धामु, चेतन, कुशाल, दुर्गाराम सायल,जीवराज, चंद्रप्रकाश सहित कई जने मौजूद रहे।


