पाली में जिला कलेक्टर से मिले कांग्रेसी:बोले– देसूरी हॉस्पिटल में डॉक्टर–नर्सिंगकर्मियों की कमी, समाधान करें नहीं तो करेंगे आंदोलन

पाली जिले के देसूरी उपखंड अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंगकर्मियों की कमी से हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देसूरी से पाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एल.एन. मंत्री एवं एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत से मुलाकात कर अस्पताल में बढ़ती समस्याओं से अवगत कराया। मरीजों को नहीं मिल रही समय पर चिकित्सा सुविधा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देसूरी अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कंपाउंडर व अन्य आवश्यक कर्मचारियों की भारी कमी है। इससे आपातकालीन सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। 15 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को दो टूक कहा कि 15 दिन के अंदर अस्पताल में डॉक्टर व नर्सिंगकर्मियों की नियुक्ति सहित सभी मांगें पूरी की जाएं। अन्यथा 15 दिन बाद देसूरी उपखंड मुख्यालय पर आम जनता के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और किसी भी हालत में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, जिससे प्रसूति, शल्य चिकित्सा और आपातकालीन इलाज बाधित हो रहा है। स्टाफ की कमी के कारण रात के समय मरीजों को पाली, सोजत या उदयपुर रेफर करना पड़ता है, जो जोखिमपूर्ण साबित हो रहा है। इस दौरान राकेश चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देसूरी), एडवोकेट अल्ताफ राजा ,प्रदीप कुमार मीणा (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस पाली) सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *