शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी के दल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में 3 से 5 घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक: जेके पावर हाउस, गत्ता फैक्ट्री रोड, राजपूत कॉलोनी, कंसुआ अर्फोडेबल, एसएसएफ चौराहा, प्रेम नगर पुलिस चौकी, आदर्श स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, सब्जी मंडी प्रेम नगर, भदोरिया मैरिज गार्डन, ओरिएंट मोटर्स, खाटू मिल, राठी ब्रदर्स, महालक्ष्मी पापड़ उद्योग व आसपास के इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: चंचल विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ए ब्लॉक, जैन मंदिर और निकटवर्ती क्षेत्र, हिम्मत नगर, पार्श्वनाथ विहार, पार्श्वनाथ निलय, पार्श्वनाथ प्रांगण,टीचर्स कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी, जूता फैक्ट्री, वल्लभ बाड़ी, जोधपुर नमकीन के मैदान, संतोष बेकरी, जानकदीप कॉम्प्लेक्स बैंकर्स कॉलोनी, मोटर मार्केट, नेक्सा शोरूम के पास, फिरदौस होटल के पास, एरोड्रम सर्किल के पास के इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: समृद्ध रेजीडेंसी, स्वराज एन्क्लेव, रेल विहार, सूद विहार, गणेश नगर, रोज एन्क्लेव, रॉयल मैरिज गार्डन के पास, आदर्श विला इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: दादाबाड़ी सेक्टर 1 , श्रीनाथपुरम सेक्टर सी और डी और ई, जीएडी कॉलोनी, श्रीनाथपुरम सेक्टर बी और टैगोर नगर, श्रीनाथपुरम सेक्टर – ए और बी, स्वामी विवेकानन्द नगर सेक्टर 1-10, विवेकानन्द नगर, बोम्बे योजना, आरके पुरम ई, विवेकानन्द नगर, आरकेपुरम सेक्टर ए और बी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रणजीत कॉलोनी, गुरुद्वारा सोगरिया स्टेशन के आसपास के इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


