पाली में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और शिक्षा विभाग ने सेठ मुकानचंद बालिया राजकीय विद्यालय के परिसर में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का शुभारंभ पाली जिले के कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा कल्याण सिंह टेवाली ने किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मयंक वर्मा ने बताया- पाली व रोहट ब्लॉक के चयनित शिक्षकों के अंग्रेज़ी भाषा और गणित से जुड़े बेहतर शिक्षण प्रयासों को सभी संभागों के साथ साझा करना इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य था। रोहट ब्लॉक से अध्यापक कपिल वैष्णव, अध्यापिका मैना चौधरी, दीपिका वैष्णव तथा पाली ब्लॉक की अध्यापिका मुनेश ने अपनी कक्षा में भाषा और गणित से जुड़े बेहतर शिक्षण प्रयासों को सभी संभागियों के साथ साझा किए। वहां मौजूद सभी शिक्षक साथियों ने इस प्रयास को सराहा और उनसे अपने शिक्षण प्रयासों में आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा की। जहां गणित में ठोस वस्तुओं और शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग ने शिक्षकों की मदद की तो वहीं पर कविता और संदर्भ के आधार पर अंग्रेजी शिक्षण कारगर साबित हुआ। संगोष्ठी का समेकन करते हुए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के देवव्रत साहा ने बताया- हमें इन प्रक्रियाओं को अपनी कक्षा में लेकर जाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,पाली दिलीप करमचंदानी ने सभी शिक्षक साथियों को और भी बेहतर शिक्षण प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभु सिंह ने सभी संभागियों से गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में जयप्रकाश मिश्र , संदेश राठौड़, अजय कंडारा का सहयोग रहा ।


