होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार की सुबह होमगार्ड जवानों ने शहर में वाहन रैली निकाली। हाथ में यातायात नियमों की जानकारी देने वाली तख्तियां लेकर चलें और शहरवासियों को यातायात नियमों की जानकारी के बारे में बताया। वाहन रैली सुबह शहर के नया गावं रोड स्थित होमगार्ड परेड ग्राउंड से रवाना हुई। इसे होमगार्ड के कमान्डेंड प्रदीप कुमार सेठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली शहर के नहर पुलिया, बांगड़ स्कूल, कलेक्ट्रेट, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति, रेलवे स्टेशन होते हुए ओवरब्रिज तक पहुंची, जहां से यू टर्न लेकर रैली वापस होमगार्ड ऑफिस पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में कंपनी कमांडर जीयाराम नामा, एचपीसी होमगार्ड सतीश वैष्णव, भरत वैष्णव सहित 100 के करीब होमगार्ड के जवान शामिल रहे। बता दें कि 6 दिसम्बर को होमगार्ड का स्थापना दिवस है। इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


