पाली में प्रशिक्षु आईपीएल ऊषा यादव मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आई। सुबह नया बस स्टैंड के निकट टीम के साथ पहुंची और बिना हेलमेट नजर आने वाले 200 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटने की करवाई की। विरोध जताते वाले लोगों को उन्होंने समझाया कि हेलमेट नहीं पहनने से आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे। 9 फरवरी को ही नया tp नगर थाना एरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 जनों की मौत हो गई। लोग बनाए रहे बहाना पाली शहर के नया बस स्टैंड के निकट ips यादव ने पुरुषों के साथ ही बिना हेलमेट नजर आने वाली महिला स्कूटी सवारों के भी चालान काटे। इस दौरान चालान से बचने के लिए लोग तरह–तरह के बहाने बनाते नजर आए। कोई बोला कि पत्नी का पेट दर्द हो रहा है हॉस्पिटल दिखाने जा रहा हूं तो कोई बोला कि उसके हेलमेट कल ही गुम हो गया तो कोई बोला कि हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने जा रहा है। एक्सीडेंट हो गया। कई जने तो चालान कटने के डर से फोन पर ips यादव को किसी से बात करने के लिए भी कहते रहे लेकिन उन्होंने किसी से भी बात नहीं की। ओर सीधे शब्दों में कहा कि आपने हेलमेट नहीं पहना है चालान तो कटेगा। लोग बोले रेगुलर हो करवाई इस दौरान कई शहरवासियों ने कहा कि अचानक बिना हेलमेट को लेकर चालान काटने की करवाई कि जा रही है। जबकि पाली वालों को हेलमेट पहनने की आदत ही नहीं है। रेगुलर करवाई होनी चाहिए ताकि लोग हेलमेट पहनना रूटीन में शामि ल करे।


