पाली में तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत:साफ-सफाई करते समय जाली से नीचे गिरी, सिर फटने से हुई मौत

पाली में एक 30 साल की विवाहिता गुरुवार को साफ-सफाई करते समय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में उसका सिर फटने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा (सिरोही) निवासी 30 साल की ममता पत्नी चम्पालाल वैष्णव अपनी बहन मीना वैष्णव के साथ पाली शहर के आदर्श नगर में रहती थी। गुरुवार सुबह वह शहर के सूरजपोल स्थित महावीर कॉम्पलेक्स गई थी। जहां तीसरी मंजिल पर साफ-सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से वह जाली से फर्स्ट फ्लोर पर आकर गिर गई। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मृतका के सिर में गंभीर चोट आई। जो उसकी मौत का कारण बनी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि मृतका के तीन बच्चे है। हादसे की खबर सुनकर उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उसकी बॉडी देख उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिन्हें कॉम्पलेक्स से साथ आए लोगों ने संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *