पाली में तैराकी प्रतियोगिता में पहुंचे 110 तैराक:नाडोल में शुभारंभ समारोह में उमड़े लोग, नजर आया उत्साह

पाली जिले के नाडोल में 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक 17 व 19 वर्ष (छात्र व छात्रा वर्ग) तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को ग्रीन विनस पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में हुआ। उद्‌घाटन समारोह के अतिथि के रूप में डॉ. हिम्मतसिंह राठौड़, संत हरजी महाराज श्री अणसीबाई समाधि स्थल नाडोल, भूराराम चौधरी, प्रकाश माली, प्रकाश मेवाडा, प्रकाश कुमावत, सज्जन सिंह बडगुजर, दिनेश चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह माली (ACBEO देसूरी) ने की। 110 प्रतिभागी ले रहे भाग
प्रतियोगिता संयोजक विनोद कुमार टेलर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 17 व 19 वर्ष (छात्र व छात्रा) के कुल 110 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
पर्यवेक्षक दलपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेल का बहुत महत्व है। उद्‌घाटन समारोह में प्रधानाचार्य अशोक कुमार बावरी, व्याख्याता दलपतसिंह राजपुरोहित, यशपाल सिंह कुम्पावत, देवेन्द्र कुमार टेलर, राजेन्द्र वैष्णव, ढलाराम राठौड़, मोहनलाल, मानाराम आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *