पाली में दैनिक भास्कर का पुलिस प्राइड अवॉर्ड समारोह आयोजित:बेहतरीन काम करने वाले 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

पाली में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित पुलिस प्राइड अवॉर्ड समारोह में ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सोजत हाईवे स्थित जय अम्बे फॉर्म एंड रिसोर्ट में शुक्रवार शाम पुलिस प्राइड अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि SP आदर्श सिंधु रहे। उनके साथ ASP विपिन कुमार शर्मा, ASP त्वरित अनुसंधान सेल पाली जयसिंह, दैनिक भास्कर मार्केटिंग के जोनल हेड आर-3 सूचित भंडारी, स्टेट एडिटर आर-2 अरविंद शर्मा, यूनिट हेड पाली अजय सैनी, बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन, एमडी प्रोपर्टी के पुनित गुप्ता, जय अम्बे रिसोर्ट के सुरेश खम्बानी और रोशनलाल जैन हॉस्पिटल के डॉ. प्रवेश जैन मंच पर मौजूद रहे। बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए 48 पुलिसकर्मी सम्मानित समारोह में सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी, ट्रांसपोर्ट नगर एसएचओ हनुवंत सिंह सिसोदिया, बाली, तखतगढ़, जेतपुर, फालना, सोजत सिटी, सोजत रोड, औद्योगिक नगर, कोतवाली, साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल, जिला विशेष शाखा, पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम और यातायात पुलिस सहित विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल्स को सम्मानित किया गया। इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान तत्व बैंड के अनुराग अग्रवाल और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं जोधपुर से आए आरजे शैलेंद्र व्यास ने अपनी दमदार एंकरिंग से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। सहयोग से सफल हुआ आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन, एमडी प्रॉपर्टी के रमेश शर्मा और पुनीत गुप्ता, जय अम्बे फार्म एंड रिसोर्ट के सुरेश खमानी, डॉ. रोशनलाल जैन हॉस्पिटल के प्रवेश जैन, खीमावत ट्रस्ट के राहुल खीमावत, वाइब्रेंट ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्री सीमेंट, ओम लोहा उद्योग, आरके 16×16 ग्रुप सहित कई संस्थानों और सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *