पाली में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार 4 जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में रोहट से जालोर जाने वाले रोड पर वायद गांव के निकट हुई। दोनों बाइक पर दो-दो सवार थे। आमने-सामने की टक्कर में चारों बाइक सवार घायल हो गए। इस हादसे में तीन जनों के सिर और बॉडी में गंभीर चोटे आई वही एक जना चोटिल हो गया। चोरों घायलों को उपचार के लिए गुरुवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्साकर्मियों ने उनका उपचार किया गया। हादसे में पाली जिले के राखाणा (रोहट) निवासी 42 साल के गोविंदसिंह, 40 साल के करणसिंह, वायद गांव निवासी 35 साल के कानसिंह और 37 साल के रमेश घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर चारों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे।


