पाली में निकाली देवनारायण भगवान की शोभायात्रा:खीर-पुड़ी का भोग लगाया, श्रद्धालुओं ने की खुशहाली की कामना

देवनारायण भगवान के 1113वें जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को पाली शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शहर के देवजी का बास स्थित मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर वापस मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। सुबह देवजी का बास स्थित देवनारायण भगवान को खीर, पुड़ी, चूरमे का भोग लगाया गया। उसके बाद गाजे-बाजे से शोभायात्रा रवाना हुई। पूरे रास्ते गुर्जर समाज के लोग देवनारायण भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। शोभायात्रा देवजी के बास स्थित मंदिर से रवाना होकर भैरूघाट, गीता भवन, सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर होते हुए वापस देवजी का मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के महिला-पुरुष शामिल रहे। नाचते गाते हुए चले बच्चे- युवा
पूरे रास्ते शोभायात्रा में युवा और बच्चे भजनों पर झूमते हुए चलते नजर आए। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगल गीत गाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के जरिए भगवान देवनारायण के संदेशों को दर्शाया गया। इससे पहले सोमवार रात को भजन संध्या का आयोजन भी देवजी बास स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *