पाली में शनिवार को श्री संचियाय माता की पालकी यात्रा शनिवार को श्री संचियाय भक्त मंडल की ओर से निकाली गई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज भक्त माता संचियाय के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का शहरवासियों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल माता की बग्गी शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही।
पाली शहर के महालक्ष्मी मंदिर से पालकी यात्रा रवाना हुई। जो सूरजपोल, वीडी नगर, नहर चौराहा, जनता कॉलोनी होते हुए आदर्श नगर स्थित आईमाता पार्क पहुंच सम्पन्न हुई। संचियाय मां की आरती का चढ़ावे का लाभ मिश्रीमल, पीयूष, जितेन्द्र सिंघवी परिवार ने लिया। वर्ष 2026 की पालकी यात्रा का मुख्य लाभ वीरचंद, हितेश, हियांश धारीवाल परिवार ने लिया। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त शामिल रहे।


