किशनगढ़बास में कला मंच समिति की ओर से आयोजित श्रीरामलीला में शुक्रवार की रात राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की झांकियों का मंचन हुआ। लोग बड़ी संख्या में देखने पहुंचे। मंचन की शुरुआत निषादराज से श्रीराम की भेंट के दृश्य से हुई। इसके बाद गंगा पार करवाने के प्रसंग में केवट ने पहले प्रभु के चरण धोने की शर्त रखी, जिसे श्रीराम ने स्वीकार किया। दशरथ-श्रवण का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शक भावुक हो उठे। मुख्य भूमिकाओं में राम – पीयूष शर्मा, केवट – नवीन जैन, भरत – धीरज सोनी, शत्रुघ्न – गोपाल शर्मा, कौशल्या- महावीर अग्रवाल, सुमंत्र-राकेश तिवारी, गुरु वशिष्ठ – गजेंद्र यादव, निषाद -दीपक सैनी और दशरथ – देवेंद्र तिवारी रहे। व्यवस्थापन व व्यासपीठ संचालन की जिम्मेदारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में खेम चंद्र यादव, हनुमान यादव, हरीश गोयल, हरिओम गुप्ता सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


