पाली में पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिरा मासूम:भाई-बहन छत पर पतंग उड़ा रहे थे, पैर फिसलने से नीचे गिरकर हुआ घायल

पाली में 8 साल का रौनक पतंग उड़ाते समय मकान के फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के किशनपुरा गांव (नाडोल) में सोमवार दोपहर को 8 साल का रौनक पुत्र भावेश कुमार अपनी 10 साल की बड़ी बहन परी के साथ मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय पैर फिसलने से वह मकान की छत से नीचे सिर के बल गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए नाडोल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। घायल की मां ने बताया कि घटना के वक्त घर का काम-काज कर रही थी। दोनों भाई बहन छत पर पतंग उड़ा रहे थे। छत की बाउंड्री वॉल कम ऊंचाई तक बनी हुई है। ऐसे में पतंग उड़ाने के दौरान रौनक नीचे गिर गया। रौनक के पिता मुम्बई में मेडिकल दवाइयों का बिजनेस से जुड़े हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *