पाली में सड़क पर कंकरीट के कारण बाइक स्लिप होने से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटा नीचे गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र को जोधपुर रेफर किया गया। मनिहारी गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मनिहारी गांव निवासी 70 साल के हकाराम अपनी 60 साल की पत्नी शांति देवी और 32 साल के बेटे अशोक के साथ बाइक पर बैठकर फालना सामाजिक समारोह में गए थे। बुधवार शाम को तीनों बाइक से वापस गांव आ रहे थे।
इस दौरान मनिहारी गांव के पास उनकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से पिता-पुत्र को जोधपुर रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। इस हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


