पाली में पेयजल के लिए 14 हजार नए कनेक्शन होंगे

भास्कर संवाददाता | पाली पिछले लंबे समय से शहर के कई इलाकों में पेयजल को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाधान के लिए जलदाय विभाग द्वारा 14 हजार नए कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही 10 टंकियों व दो पंप हाउस का निर्माण होगा। मानपुरा-भैरूघाट-मंडल ी फिल्टर प्लांट से जोडेंगे। पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रेशर के साथ पानी सप्लाई होगा। 217 किमी नई लाइन डाली जाएगी। प्रोजेक्ट पर 71.34 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इसका काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट वर्तमान की जनसंख्या के साथ 2025 की जनसंख्या व इलाकों को देखकर तैयार किया है। 6 शहरों के लिए 44.87 करोड़ रुपए के काम होेंगे। रानी, बाली, मारवाड़, सादड़ी, फालना व सोजत में अमृत-2 के प्रोजेक्ट के काम हो रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत रुडिप की वर्तमान लाइनों व फिल्टर प्लांट से इनकी पाइप लाइन को जोडेंगे। इसमें मानपुरा में 30 एमएलडी, भैरूघाट में 19.4 एमएलडी, मंडली में 7.47 व 3.70 एमलएडी के प्लांट लगे हैं। साथ ही दो पंप हाउस मंडली व भैरूघाट में 72 स्क्वायर मीटर के लगाए जाएंगे। पाइप लाइन कनेक्शन के लिए : शहर में 701 किमी एचडीपीई लगी है। डीआई 16 किमी लगी है। 201 किमी पाइप लाइन और बिछाई जाएगी। शहर में 935 किमी कुल पाइप लाइन हो जाएगी। इससे पेयजल प्रेशर के साथ-साथ सप्लाई हो सकेगा। कालू कॉलोनी : 5 लाख लीटर, मंडली : 5 लाख लीटर, पीएंडटी कॉलोनी, रामदेव रोड : 10 लाख लीटर खैरवा रोड : 5 लाख लीटर, हाउसिंग बोर्ड-3 : 9 लाख लीटर सर्वोदय नगर : 10 लाख लीटर, शेखावत नगर : 5 लाख लीटर, बजरंग बाडी : 5 लाख लीटर, मुकंद विहार : 6 लाख लीटर व सुमेरपुर रोड : 3 लाख लीटर ^ शहर के पेयजल के सिस्टम को सुधारने के लिए इस पर काम हो रहा है। टेंडर प्रकियाधीन है। अगले माह तक काम शुरू हो जाएगा। यह शहर के पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ा कार्य होगा। – कानसिंह राणावत, एक्सईएन, जलदाय विभाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *