पाली जिले के बिठूड़ा पीरान गांव (तखतगढ़) में श्री सिद्धी शक्तिपीठ आई माता ट्रस्ट बढेरआई माता धाम के तत्वावधान में प्रथम पाषाण स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि धर्म के कार्यों से नई पीढ़ी में संस्कार मिलते है। उन्होने कहा कि धर्म के साथ–साथ शिक्षा को भी महत्व दे। पीरोसा व प्रशासक गोपालसिंह परमार ने कहा कि धर्म की राह पर चलना चाहिए। ये जीवन का मार्ग दिखाता है। ऐसे में बाल्याकाल से लेकर बुजुर्ग के पड़ाव में जीवन से हर कोई सीख लेता है। पीसीसी महासचिव भूराराम सीरवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को हमेशा मार्गदर्शन करना चाहिए। जीवन को ऐसे मार्गदर्शनों से सफलता मिलती है। इस मौके आगुंतकों ने साढ़े चार सौ वर्ष पुराने माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली मांगी। विधायक भाटी सहित मध्यप्रदेश सहित देशभर के कोने कोने से पर्सनल, डायमंड, गोल्ड एवं सिलवर शिलालेखों के भामाशाह, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजबंधु शिरकत कर पीरोसा के आशीर्वाद लिया। श्री सिद्धी शक्तिपीठ आई माता ट्रस्ट बढेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेमीचंद,शिशुपालसिंह निम्बाडा़,डीसीसी के महासचिव गोवर्धन प्रजापति, राष्ट्रीय सीरवी युवा परिषद, अध्यक्ष सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष तगाराम, सचिव मांगीलाल चाणौद, कोषाध्यक्ष मन्नाराम, सहकोषाध्यक्ष मुलाराम, जनता कालोनी के अध्यक्ष लुम्बाराम, लांबिया के गुला महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल भायल, लालाराम बडगांवडा, सीरवी परगना सुमेरपुर के अध्यक्ष दोलाराम व सीरवी छात्रावास उदयपुर के सचिव प्रभुराम चांचोडी, एईएन भूराराम,एईएन ताराचंद, ठेकेदार सकाराम, चाणौद चौताला के अध्यक्ष देवाराम, सीरवी समाज के समस्त पंच पटेल, ट्रस्ट के आजीवन मेंबर मौजूद रहे।


