पाली में फैक्ट्री के बॉयलर में लगी आग:मशीनों तक फैली, मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे में पाया काबू

पाली में शुक्रवार को एक फैक्ट्री के बॉयलर में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग मशीनों तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फायर मैन पारस गहलोत ने बताया कि पाली शहर के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के संदीप टैक्सटाइल के फर्मा टेक्स में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आग लग गई। सूचना पर 2 दमकल रीको से और 3 दमकल अग्निशमन ऑफिस से लेकर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में फैक्ट्री की कुछ मशीनों को नुकसान हुआ। लाखों रुपए का माल बच गया। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मी रेखा, पारस गहलोत, लक्ष्मी, दीपक, महेन्द्र, मांगूसिंह, सारिका, रमेश, पवन, आशिष जुटे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *