पाली में बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया:न्यूनतम पारा पहुंचा 9 डिग्री पर पहुंचा, सुबह छाया हल्का कोहरा

पाली में गुरुवार को भी तेज सर्दी का असर देखा गया। सुबह के समय शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पाली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। सुबह और देर शाम ज्यादा महसूस हुई ठंड खासकर सुबह और देर शाम के समय ठंड ज्यादा चुभती हुई महसूस की गई। तेज सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर सुबह के समय चाय की थड़ियों पर भीड़ देखी गई, जहां लोग गर्म चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते हुए सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर ज्यादा देखा गया। चिकित्सकों ने मौसम को देखते हुए लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम सावधानी बरतें और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सर्दी का असर जारी रहने की संभावना है। नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *