ब्यावर में कमल पोपावत बने जिलाध्यक्ष:कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ में हुई संगठनात्मक नियुक्ति

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में ब्यावर निवासी एडवोकेट कमल पोपावत को ब्यावर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद ब्यावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट कमल पोपावत का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि एडवोकेट कमल पोपावत के नेतृत्व में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कच्ची बस्तियों में रहने वाले आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संगठन और सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *