ब्यावर में पंच गौरव हॉकी चयन स्पर्धा:गांवों की खेल प्रतिभाओं की की पहचान कर दिया जाएगा प्रशिक्षण

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना के तहत ब्यावर जिले में बालक एवं बालिकाओं के लिए पंच गौरव खेल हॉकी चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर पर एक हॉकी आवासीय अकादमी संचालित करने का प्रस्ताव है। यह अकादमी चयनित खिलाड़ियों के खेल भविष्य को नई दिशा देगी।
चयन स्पर्धा का प्रथम चरण पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जैतारण ब्लॉक में 14 जनवरी को पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, जैतारण में; रायपुर ब्लॉक में 15 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिराटिया कला में; बदनोर ब्लॉक में 16 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनोर में; मसूदा ब्लॉक में 17 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मसूदा में; और जवाजा ब्लॉक में 19 जनवरी को एस.डी. कॉलेज, ब्यावर में स्पर्धाएं होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *