पाली में बाइक ट्रैक्टर से टकराई, 3 गंभीर घायल:रोते हुए मां बोली–मुझे बेटे से मिला दो, उसे कुछ हो गया तो जिंदा नहीं रह सकूंगी

पाली में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जाडन से पाली की ओर आ रहे बाइक सवार तीन युवक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर के पास हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। सदर थाने के एएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान केशव नगर, पाली निवासी 18 वर्षीय हितेश पुत्र विनोद दर्जी, 17 वर्षीय हितेश पुत्र पप्पूराम और 17 वर्षीय कुशाल पुत्र चंपालाल मेघवाल के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जाडन से पाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर के पास हाईवे पर उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां अपने बैेटों की गांंभओरगज हालत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *