पाली में बाइक सवार युवक नहर में गिरा, मौत:घर से निकलने के बाद रास्ते में हुआ हादसा, राहगीरों ने किया बचाने का प्रयास

पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सांडेराव-कोसेलाव रोड पर बाइक असंतुलित होने से युवक सड़क किनारे बह रही नहर में जा गिरा। युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। काम से निकला था युवक पुलिस के अनुसार खिमाड़ा निवासी रामलाल पुत्र चुन्नीलाल मीणा (22) गुरुवार को किसी काम से सांडेराव से कोसेलाव की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को नहर में गिरते देखा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव पुलिस और ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद युवक के शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को सांडेराव राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *