पाली में मंत्री जोराराम बोले कबड्‌-कबड्डी:10 साल के लड़के से लेकर 57 साल के वृद्ध मैदान में खेलते नजर आए कबड्‌डी

पाली में शनिवार को कबड्डी‌-कबड्डी का शोर सुनाई दिया। मैदान में 10 साल के बच्चे से लेकर 57 साल के वृद्ध जोश के साथ कबड्‌डी के मैदान में उतरे और अपनी टीम को जिताने के लिए दम-खम लगाते नजर आए। यह नजारा शनिवार को पाली शहर के बांगड़ कॉलेज ग्राउंड में क्रीड़ा भारती पाली की ओर से आयोजित खेल कबड्‌डी खेल प्रतियोगिता में देखने को मिला। मंत्री जोराराम ने भी खेली कबड्‌डी
देवस्थान, गोपालन, और पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कबड्‌डी प्रतियोगिता की शुरुआत की। वे खुद मैदान में कबड्‌डी-कबड्‌डी करते नजर आए। रेपडावास की गर्ल्स का रहा दबदबा
प्रतियोगिता में 35 वर्ष से ऊपर वाली ग्रुप में जांगिड़ समाज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जय हिन्द क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही।
गर्ल्स में (10 से 14 वर्ष) में रेपडावास की टीम प्रथम, चीमा बाई संचेती स्कूल पाली द्वितीय रही। गर्ल्स (आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष) रेपडावास गर्ल्स की टीम प्रथम रही। इसी तरह गर्ल्स में (आयु वर्ग 19 से 35) में रेपडावास प्रथम और कुशालपुरा द्वितीय रही। स्टूडेंट ने दिखाया हुनर
इससे पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके विभिन्न स्कूल के बच्चों ने विभिन्न तरह के जिम्नास्टिक के करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरी।
प्रतियोगिता एक नजर
क्रीड़ा भारती पाली की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले भर से करीब 100 टीमें हिस्सा ले रही है। पाली के बांगड़ कॉलेज ग्राउंड में 12 कोर्ट पर मैच हो रहे है। जिसमें 10 साल से लेकर 60 साल तक के वृद्ध हिस्सा ले रहे है।
प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष, 19 से 35 वर्ष एवं 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा एवं पुरुष-महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही है। इस दौरान कुल लगभग 100 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 60 खेल शारीरिक शिक्षक एवं 40 कार्यकर्ताओं की टीम जुटी है। देखे प्रतियोगिता के फोटो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *