पाली में मधुमक्खियों के हमले में 12 घायल:खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने किया हमला

पाली में शुक्रवार को खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें करीब 12 जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडली खुर्द गांव के निकट एक खेत में महिलाएं रायड़े की कटाई कर रही थी। इस दौरान अचानक एक पेड़ पर बैठा मधुमक्खिया छिड़ गई और महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से दर्द के कारण महिलाएं चिल्लाते हुए खेत में भाग कर अपनी जान बचाती नजर आई। घायल महिलाओं को आस पास के खेत में काम कर रहे किसान इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर जुगल किशोर और अन्य डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों ने उनका उपचार शुरू किया। ये लोग हुए घायल मधुमक्खियों के काटने से गीता देवी पत्नी पूनमराम गुर्जर, सोनी देवी पत्नी सोहनलाल गुर्जर, गवरी पत्नी करपाल, रामलाल पुत्र जेठा राम बावरी, प्रदीप सिंह पुत्र गणपत सिंह, प्रेमा देवी पत्नी हिमताराम, लीला देवी पत्नी मांगीलाल, प्रेम देवी पत्नी नरेश बावरी,सुमन देवी पत्नी जगदीश देवासी, नेमाराम पुत्र जोगाराम बावरी,किशनाराम पुत्र कस्तूर राम मेघवाल, सुखदेव पुत्र मालाराम हीरागर घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *