पाली में मधुमक्खियों के हमले से किसान घायल:बेटा बोला- 200 से ज्यादा मधुमक्खियों ने मारे डंक, बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

पाली में एक किसान पर खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किसान को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार- पाली शहर के रोहट क्षेत्र स्थित सिराणा (चेड़ा) गांव निवासी खेताराम(60) पुत्र रणछोड़राम सोमवार दोपहर को अपने खेत में काम कर रहे थे। फसल की सिंचाई करने के दौरान वे जैसे ही एक पेड़ के नीचे बैठे, वहां मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहा उनका बेटा भरत दौड़कर आया और कम्बल में लपेट पर उन्हें मधुमक्खियों से दूर ले गया। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के बेटे भरत ने बताया- उनके खेत में काम करने वाले मजदूर ने पेड़ के नीचे बैठकर चाय बनाई थी। जिसका धुआं पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छज्जे तक पहुंचा। मजदूर तो चला गया, लेकिन देर बाद ही उनके पिता खेताराम वहां पहुंच गए। इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। करीब 200 से ज्यादा मधुमक्खियों ने उनकी बॉडी पर जगह-जगह डंक मारकर उन्हें घायल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *