पाली में महिला ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:जन्म प्रणाम पत्र में आधार नंबर जोड़ने के बदले मांगी थी रिश्वत

पाली जिले के मुसालिया (मारवाड़ जंक्शन ) की ग्राम विकास अधिकारी कांता शर्मा को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने परिवादी के बेटे और बेटी के जन्म प्रणाम पत्र आधार नंबर जोड़ने के लिए 3 हजार रुपए की अवैध डिमांड की थी। परिवादी को शिकायत पर ये करवाई की गई। 3 हजार रुपए मांग रहा था भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी पाली-प्रथम को एक शिकायत मिली कि परिवादी के पुत्र व पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता के आधार नम्बर दर्ज करने की एवज में 3 हजार रुपए की मांग कर परेशान किया जा रहा था। 1500 रुपए लेते पकड़ा जिस पर एसीबी (जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवण भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी पाली प्रथम के धर्मेंद्र डुकिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रेप कार्यवाही करते हुए कांता शर्मा ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मुसालिया पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को 1500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *