पाली में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में लगी आग:15 मिनट काचीगुड़ा एक्सप्रेस को रोका, बड़ा हादसा टला

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में जोधपुर रेलवे फाटक तीन सिंगल वाले पीर बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आइ बजे अज्ञात कारणों से झाड़ियों में आग लग गई। जो रेलवे ट्रैक के नजदीक फैलने के कारण जोधपुर की ओर जा रही काचीगुड़ा एक्सप्रेस को एहतियातन रोकना पड़ा। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डीजल पायलट, रेलवे अधिकारी-कर्मचारी, आरपीएफ पुलिसकर्मी, रेल यातायात सहायक मंडल अभियंता सुरेश कुमार के निर्देशन में पीडब्ल्यूडी कर्मी गणपतलाल, दिनेश, ठाकुरदास सैनी व उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद रेल यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल कर काचीगुड़ा एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस हादसे के चलते ट्रेन को करीब 15 मिनट रोकना पड़ा। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *