पाली में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालक भी हेडलाइट ऑन कर आते-जाते दिखे। तेज सर्दी का आलम कुछ ऐसा था कि 8 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री तक पहुंच गया अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 11.27 KM रही। बता दे कि संडे को भी पाली में घना कोहरा छाया रहा था। पाली शहर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे स्थिति यह थी कि सड़कों पर 30-40 फीट की दूरी पर आगे क्या है दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन चालक भी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर आते-जाते दिखे। सुबह के समय चल रही कोल्डवेव तेज सर्दी का अहसास करा रही थी। ऐसे में वॉकिंग निकले शहरवासी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कुछ ऐसे ही हाल स्टूडेंट के देखने को मिले। शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग तेज सर्दी से राहत पाने के लिए चाय की अलाप तापकर राहत पाने का जतन करते दिखे। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को शहर का मौसम साफ रहने का अनुमान है वही बुधवार को बूंदाबांदी होने की आशंका भी जताई गई है। स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी
बता दे कि जिले में तेज सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13-14 जनवरी को पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट की छुट्टी की है। ताकि तेज सर्दी में सुबह के समय स्कूल जाकर स्टूडेंट बीमार न पड़े।


