अलवर में 2 दिन के बाद सोमवार सुबह धूप निकल आई। इससे पहले दो दिन तक घने बादल, कोहरा व बूंदाबांदी रही। दूसरी बार मावठ होने से फसलों को फायदा हुआ है। अब दिन का तापमान कुछ बढ़ सकता है। लगातार दो दिन धूप नहीं निकलने से दिन में सर्दी बढ़ गई थी। जिसके कारण आमजन का जन जीवन प्रभावित था। शीतलहर की कंपकंपी अभी कायम है। लेकिन धूप से राहत मिली है। सोमवार सुबह सुबह सूर्य देव के दर्शन होने से सबको सर्दी से काफी राहत मिली है। असल में लगातार दो दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और दिन में शीतलहर रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई थी। हालांकि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए अमृत की तरह है। जिससे फसलों पर रौनक बढ़ गई है। आगामी दिनों में सूखी सर्दी पड़ सकती है। पारा जमाव बिंदू की ओर बढ़ा तो सरसों को नुकसान होने का डर रहेगा।


