कांग्रेस का सपना देखना ठीक है:सांसद सीपी जोशी ने दी प्रतिक्रिया, बोले – कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया

पूर्व बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता अल्का लांबा के दिल्ली में बदलाव लाने की बात पर जवाब देते हुए कहा कि यह सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने है। सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। 1947 से लेकर अब तक कांग्रेस ने धोखे के अलावा देश को कुछ नहीं दिया। उन्होंने “आप” पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी अपना हिसाब किताब जनता के सामने रखने का चैलेंज किया है। केजरीवाल को देना चाहिए हिसाब सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली में हो रहे राजनीतिक बदलाव को लेकर कहा है कि अरविंद केजरीवाल को पहले वह अपने 10 सालों का हिसाब किताब जनता के सामने रखना चाहिए। आपने कितनी बसें चलाई, कितने कॉलेज खोले, कितने विद्यालय खोले, आपने कितनी सड़के बनवाई, आज दिल्ली के जनता गटर का पानी पीने के लिए मजबूर हो रही है। स्कूल की जगह शराब की दुकानें खोली गई। दिल्ली की जनता आप को माफ करने वाली नहीं है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि रमेश विधूड़ी को उन्होंने बहस के लिए कहा है लेकिन रमेश विधूड़ी या बीजेपी के कार्यकर्ताओं को तो छोड़िए, दिल्ली का सामान्य आदमी से भी बहस कर लीजिए वह आपका असली चेहरा दिखा देगा। इन 10 सालों में आपने सिर्फ दिल्ली की जनता को गुमराह करने का, नारे और वादे करने का काम किया। सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा जमीन पर कुछ नहीं हुआ। भ्रष्टाचार में कांग्रेस ने इतिहास रचा है कांग्रेस नेता अल्का लांबा के कांग्रेस द्वारा बदलाव लाने की बात पर सांसद जोशी ने कहा कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने है। सपने देखना ठीक बातें लेकिन कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस ने इस देश को 1947 से लेकर अब तक सिर्फ धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। देश के बंटवारे के बाद देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटना, इस देश में विकास के वादे करके सिर्फ भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार के तो नाम पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक रच दिया है। उन्होंने दिल्ली में इतने सालों तक कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता को विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार बनेगी। अर्थव्यवस्था भी अच्छी होगी, सड़के भी अच्छी होगी। यहां का मेट्रो से लेकर पीने के पानी की व्यवस्था भी अच्छी होगी। केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की सुविधाएं मिलेगी। दिल्ली की जनता के आशा और उम्मीदों के हिसाब से ही सारे काम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *