पाली में शादी में दूल्हे ने लौटाए रुपए:नेवी में हैं पोस्टेड; शगुन के तौर पर 101 रुपए लिए,पत्नी कर रही लॉ की पढ़ाई

पाली में एक दूल्हे ने शादी में मिलने वाली नेक के रुपए लाैटा दिए। शगुन के तौर पर केवल 101 रुपए ही लिए। मामला शहर के में रविवार को हुई शादी का है। दूल्हा कृष्णकांत नेवी में पोस्टेड हैं। इस नेक में उन्हें 71 हजार रुपए ​दिए गए, जो लाटा दिए। वे बोले- पढ़ी-लिखी दुल्हन मिली हैं। रुपए तो मैं कमा लूंगा। दूल्हे के ये विचार सून मौके पर मौजूद सभी समाजबंधुओं ने दूल्हे और उसके परिवार की सराहना की। दुल्हन हर्षिता LLB की पढ़ाई कर रही है। रविवार को हुई थी शादी दरअसल, पाली जिले के सोजतरोड के शास्त्री नगर में रहने वाले उमेश कुमार बड़गुर्जर के बेटे कृष्णकांत की शादी पाली के इंद्रा कॉलोनी किसान केसरी गार्डन में पाली के धानमंडी क्षेत्र में रहने वाले इन्द्रचंद राखेचा की बेटी हर्षिता से हुई। शाम को दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज के रुपए में दूल्हा पक्ष को 71 हजार 101 रुपए नकद दिए गए थे। पिता से चर्चा के बाद दूल्हे ने लौटाएं रुपए
दूल्हा कृष्णकांत ने नेक में मिले रुपए वापस लौटाने को लेकर अपने पिता उमेश कुमार से चर्चा की। बेटे के यह शब्द सुनकर पिता उमेश कुमार खासे खुश हुए । बोले कि यह रुपए तुम अपने हाथ से ही लौटाओ। इस पर उसने दुल्हन हर्षिता के पिता इंद्रकुमार को रुपए वापस लौटाए और नेक के रुपए में महज 101 रुपए रखे।
समाज सुधार में दूल्हे की यह सोच देखकर मौके पर मौजूद मोहनलाल आर्य, किरण दीवान परिहार, जगदीश गोयल, शशिकांत, प्रेमकुमार राखेचा सहित अन्य समाज के लोगों ने सराहना की ओर दूल्हे और उसके पिता की पीठ थपथपाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *