सरपंच प्रतिनिधि सहित 3 लोग मोबाइल टावर पर चढ़े:नीचे ग्रामीण धरने पर बैठे, पंचायत को पलसाना पंचायत समिति में शामिल करने की मांग

ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों के पुनर्गठन को लेकर कई इलाकों में विरोध जारी है। आज ग्राम पंचायत सामेर के सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ वर्मा सहित तीन लोग गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गए। ग्राम पंचायत सामेर को हाल ही में नई पंचायत समिति खाचरियावास में सम्मिलित किया गया है। इसके विरोध में यह लोग टावर पर चढ़े हैं। इनका कहना है कि ग्राम पंचायत को पलसाना पंचायत समिति में ही रखा जाए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश में ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों का पुनर्गठन और नव सृजन हुआ है। नीचे ग्रामीण दे रहे धरना इन लोगों के स्कूल के पास टावर पर चढ़ने के अलावा गांव के कई ग्रामीण नीचे धरने पर बैठे हुए हैं। सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ वर्मा,पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल गुर्जर,समाजसेवी सुभाष भामू टावर पर चढ़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस के ASI श्यामलाल और टीम मौके पर पहुंची है। इसके साथ ही सीकर से एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *