पाली में समाजसेवी रामसिंह का निधन:इलाज के दौरान को अंतिम सांस, कैंसर से थे पीड़ित

पाली जिले के बूसी गांव निवासी समाजसेवी रामसिंह राजपुरोहित (72) का गुरुवार को बीमारी चलते बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बूसी में सुबह 9 बजे किया जाएगा। वे कैंसर से पीड़ित थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी रामसिंह राजपुरोहित समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहे। वे ग्रामीण विकास, सामाजिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों में भूमिका निभाते थे। पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। सरल स्वभाव और सेवाभाव के कारण वे समाज में विशेष सम्मान रखते थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र, तीन पुत्रियां और चार भतीजे शामिल हैं। उनके निधन से परिवारजनों के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *