पाली के कोर्ट परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता यशपालसिंह कुम्पावत के नेतृत्व में बार एसोसिएशन पाली के नव निर्वाचित अध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मेड़तिया सहित पूरी कार्यकारिणी का माला-साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कुम्पावत ने कहा कि बार एसोसिएशन के सभी नव निर्वाचित पधारीकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। नव निर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र ओझा व उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह मेड़तिया ने कहा कि अधिवक्ताओं की हितों की रक्षा करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर सचिव जबरसिंह हाथलाई, सह सचिव कालूराम, युवा प्रतिनिधि रज्जब अली, सदस्य लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, वरुण गहलोत, बाबूलाल वागोरिया का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके अपर लोक अभियोजक चैनसिंह सांखला, अपरलोक अभियोजक कुलदीप सिंह गिरवर, अधिवक्ता कुलदीप सिंह कुम्पावत, महेंद्र सिंह मेड़तिया, विक्रम सिंह जोधा, किरण कुमार मीणा, रमेश चौधरी, श्याम सिंह सोलंकी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


