सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी:पिछले दस दिन से पारा सिंगल डिजिट में, शीतलहर का दौर जारी

राजस्थान में सर्द हवाओं में शीतलहर का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिले शीतलहर का प्रकोप में हैं। जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर‌ भी दिखाई दे रहा है। यहां अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। इसी के साथ ही यहां गुरुवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। सवाई माधोपुर में गुरुवार को विजिबिलिटी करीब 250 मीटर रही। सवाई माधोपुर में बुधवार को सर्द हवाएं चलती रही। जिससे पूरे दिन गलन‌ का असर बना रहा। हालांकि यहां बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन ठंडी हवाएं गलन का अहसास कराती रही। बुधवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है । यहां पिछले दस दिन से पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ है। धुंध और कोहरे से विजिबिलिटी घटी मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय‌ में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। तेज सर्दी से यहां धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा है। यहां सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते यहां सर्दी का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में सर्द हवाओं का दौर जारी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *